16 साल के लड़के ने सिर से 111 स्लैब तोड़ बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

अमेरिका के बोसनिया शहर में 16 साल के एक किशोर ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया। इस ताइक्वांडो चैम्पियन केरीम अहमतस्फिक ने सिर से मात्र 35 सेकंड में 111 पत्थर की स्लैब को तोड़कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है।


केरीम ने 20 लाइन में रखी 6-6 स्लैब को अपने सिर से तोड़ा। स्लैब की 18वीं लाइन की तरफ उसके पैर थोड़े डगमगाए लेकिन उसने हार नहीं मानी और इस कारनामें को पूरा किया। वह कुल 120 स्लैब में से 111 स्लैब को तोड़ दिया।
इस मौके पर गिनीज बुक आॅफ रिकाॅर्डस के अधिकारी भी मौजूद थे। इस उपलब्धि को लेकर केरीम ने अपने माता-पिता और कोच एडिन काजेविक को शुक्रिया अदा किया है।

Comments