महिला ने कटवा लिए अपने लंबे बाल, कारण जानकर दिल रो पड़ेगा


किसी भी महिला के बाल उसके लिए बहुत खास होते हैं लेकिन अगर यही बाल आपकी कमजोरी बन जाए तो? अगर उनके शोषण का हथियार बन जाए? इसी बात को ध्यान में रखकर एक बांग्लादेश में एक एड कैंपेन चलाया जा रहा है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि लंबे बालों वाली एक लड़की सैलून जाकर उसे छोटा करने के लिए कहती है। हेयरड्रेसर उसके घने, लंबे बालों को देखकर केवल ट्रिम करने की सलाह देती है। लेकिन वह नहीं मानती और हेयरड्रेसर से कहती है कि तुम छोटे कर दो।

बालों को शोल्डर से ऊपर तक कट करने के बाद वह एक बार फिर से उस लड़की से पूछती है कि अब ठीक है ना। तो वह लड़की अपने बालों को भींचकर देखती है और रुआंसी होकर कहती है कि नहीं इसे और छोटा कर दो। इसे इतना छोटा कर दो कि कोई इसे पकड़ ना सके। उसकी बात सुनकर वहां मौजूद सारी लड़कियां चौंक जाती हैं।

इस एड को बांग्लादेश की एक तेल निर्माता कंपनी ने बनाया है जो कि घरेलू हिंसा को लेकर है। इस वीडियो को बंगाली भाषा में बनाया है लेकिन हर तरफ यह अपना संदेश छोड़ रहा है कि हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं।

Comments