दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो कि अजीबोगरीब चुनौतियों को लेने और साहसिक स्टंट्स करने में पीछे नहीं हटते हैं। ये लोग ऐसे हैं जो कि विश्व रिकाॅर्ड का दावा भी करते हैं।
रूसी सर्कस कलाकार जो एलिस के लिए निराले कारनामें कोई नए नहीं है। उनकी झोली में कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी जीभ से सबसे अधिक इलेक्ट्रिक फैन की ब्लेड को रोककर एक नया रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी जीभ का इस्तेमाल कर तेजी से घूम रहे पंखों को रोक दिया।
VIDEO: ये है सुपरकिड, देखिए बिना किसी सहारे दीवार पर चढ़ गया
इस कलाकार ने एक इटालियन शो 'लो शो डेआई रिकाॅर्ड' में यह रिकाॅर्ड बनाया है जिसमें उन्होंने खुद का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।
35W के दो पंखों को हाथ में पकड़कर दोनों को सबसे तेज गति पर शुरू किया गया। उसने एक मिनट में दोनों पंखों के ब्लेड्स को 16 बार रोककर कुल 32 का रिकाॅर्ड बनाएगा। एक मिनट में 20 बार रोकने का अपना पिछला रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

Comments
Post a Comment