वीडियो में महिला ने किया दावा: जबरदस्ती कमल पर बटन दबवा कर कराई गई वोटिंग

उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद विपक्ष की और से ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर चुनाव परिणामों को बीजेपी के पक्ष में करने का आरोप लगया गया हैं.

Video Here

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला दावा कर रही हैं कि पोलिंग बूथ के चुनाव कर्मचारियों ने भाजपा के पक्ष में जबरदस्ती वोटिंग करवाई.
महिला का आरोप हैं कि पोलिंग बूथ पर मौजूद इलेक्शन अधिकारी और ईवीएम पर ड्यटी करने वाले अधिकारी ने महिलाओं के वोट के समय अपने हाथ से बटन दबाया. इस दौरान उसने कहा कि मशीन काम ही नहीं कर रही. महिला का आरोप हैं कि अधिकारियों ने मिलकर बीजेपी के पक्ष में जमकर वोटिंग कराई. उसने कहा, ये सारी राजनीति यहां पर जाटों ने की हुई है.

‘यूपी में ईवीएम गड़बड़ी का सबूत’ नाम के इस वीडियो को India Against BJP नाम के यू ट्यूब पेज से अपलोड किया गया है जिसे अब तक करीब 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुकें हैं.

Comments